फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर लगे एस्केलेटर का ट्रायल हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिटी स्टेशन पर लगे एस्केलेटर का बुधवार को ट्रायल शुरू हो गया। सात दिन के ट्रायल के बाद इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को लिफ्ट को भी चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ने बुजुर्ग और महिला यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक एस्केलेटर और दिव्यांगों के लिए प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर एक-एक लिफ्ट लगवाई है। पिछले दो माह से एस्केलेटर और लिफ्ट चालू होने के इंतजार में हैं। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि एस्केलेटर को सात दिन के ट्रायल पर रखा गया है। सुबह से शाम सात बजे तक यह चालू रहेगा। इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। ट्रायल सफल होने पर इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। एस्केलेटर और लिफ्ट चलने के बाद स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को एक-दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें