फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन हो सकता है संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दिन हो सकता है संघर्ष
विज्ञापन

मेरठ।
जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव अब तनाव पूर्ण होता जा रहा है। एक-एक वोट के लिए जिस तरह दोनों गुटों के लोग भागदौड़ करने के साथ दबाव की रणनीति बना रहे हैं। उससे पूरी आशंका है कि मतदान के दिन एक दूसरे की वोट हथियाने की कोशिश भी हो सकती है, जो किसी बड़े संघर्ष को रूप दे सकती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव इस समय पूरी तरह प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। कुलविंदर सिंह और सपना हुड्डा दोनों ही खेमे इस समय उग्र होते नजर आ रहे हैं। भाजपाई जहां पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाते नजर आ रहे हैं, तो कहीं न कहीं सपना हुड्डा गुट भी अपने बचाव के लिए हर पैंतरे खेल रहा है। इन तमाम उठापटक के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब संघर्ष की सुगबुगाहट भी आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को मतदान के दिन दोनों ही गुट अपने अपने पक्ष की वोटों को मतदान के लिए लेकर आएंगे। ऐसे में जबरदस्ती मतदान तो नहीं करा पाएंगे, लेकिन मतदान से एक भी सदस्य को दूर करके कोई भी गुट अपने पक्ष में चुनावी परिणाम करने की कवायद कर सकता है। जिस पर बड़ा संघर्ष हो सकता है। ऐसे में मंगलवार को मतदान स्थल ही नहीं बल्कि मतदान स्थल से दूर जहां पर दोनों गुटों के मतदाता सदस्यों का जमावड़ा होगा, वहां भी पुलिस को पैनी नजर रखनी होगी।
खास बात
एक दूसरे की वोट हथियाने के लिए हो सकता है टकराव, वर्चस्व की जंग में बढ़ता जा रहा है तनाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें