फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष दर्जनों घायल, सोलह को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रा में सब्जी बेचने के विवाद में पथराव, चार पुलिसकर्मी सहित 16 घायल
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में शनिवार सुबह सब्जी बेचने को लेकर शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पुलिस के सामने करीब दो घंटे तक जमकर पथराव हुआ। घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने करीब सौ अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक कस्बा हर्रा निवासी जुबैर पुत्र इस्लाम शुक्रवार को पांचली बुजुर्ग गांव में पैठ में सब्जी बेचने के लिए गया था। वहां दुकान लगाने को लेकर कस्बे के ही आसिफ राशिद व सबील पुत्रगण खालिद ने उसके साथ मारपीट कर दी। मामले को लेकर इस्लाम पुत्र शमशाद की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले को लेकर शनिवार सुबह दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। इस दौरान घेर, घरों में बंधे पशुओं को भी ईंट, पत्थर लगे। पथराव के दौरान एक मकान की छत टूट गई, जबकि एक दीवार भी उखाड़ दी गई। यही नहीं, बवाल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी जमकर बवाल हुआ। लगातार दो घंटे तक पुलिस के सामने अराजकता का माहौल रहा। पथराव की चपेट में आए फिरोज सहित चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। वहीं, कई पत्थर पुलिस की गाड़ी में भी लगे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर बवालियों को खदेड़ा। घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन कस्बे के लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सर्च अभियान चलाते हुए बवाल में संलिप्त लगभग 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में 100 अज्ञात के खिलाफ भी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक 16 लोग जेल भेजे हैं, 100 से अधिक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज है। अन्य की गिरफ्तारी को दबिश दी गई है। काफी लोग फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
घटना में सरूरपुर पुलिस ने अकरम, राशिद, शहीद पुत्रगण अब्दुल, गफ्फार पुत्र नजर मोहम्मद, शहजाद पुत्र खलील, नफीस पुत्र कालू, खालिद पुत्र ताहिर, एजाज पुत्र आशक अली, कालू पुत्र शौकीन, शाहरुख पुत्र मुस्तफा, मीरहसन पुत्र मोहम्मद, सुहेब पुत्र वकील, अबुबक्र पुत्र अब्बास, हसमत पुत्र दिलशाद, अनस पुत्र अब्बास, तसलीम पुत्र अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं। पुलिस ने खुद की ओर से आरोपियों पर हत्या का प्रयास, बलवा, पुलिस पर हमला आदि सहित तेरह संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें