फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की रोड पर नववर्ष पार्टी की आड़ में होटल के अंदर रंगरलियां मनाते मिले प्रेमी जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित एक होटल में बुधवार को पुलिस ने छापा मारकर 16 लड़के-लड़कियों को पकड़ा। नववर्ष पार्टी की आड़ में प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित शांति निकेतन कॉलोनी के अंदर होटल जीनझर है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर होटल को सजाया गया था। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पार्टी की आड़ में होटल में गलत काम हो रहा है। पुलिस ने छापा मारकर कमरों की तलाशी ली तो यहां कई प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने दस लड़के व सात लड़कियों को हिरासत में लिया। होटल के कमरों से शराब की बोतल व आपत्तिजनक सामान बरामद किया। कुछ युवक शराब के नशे में मिले। जानकारी होने पर कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर होटल मालिक पर कार्रवाई की मांग की। होटल रुड़की रोड स्थित एक बेकरी संचालक का बताया जा रहा है। पुलिस संचालक से पूछताछ की। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पहले भी होटल में लड़के-लड़कियों का आना जाना था। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
पल्लवपुरम थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि होटल में मिले प्रेमी जोड़े बालिग हैं। सभी से पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें