फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण की रक्षा को लगाए 16.82 लाख पौधे

विज्ञापन
डीएवी इंटर कालेज में पौधरोपण करते शहर विधायक एवं कमेटी के पदाधिकारीगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पर्यावरण की रक्षा को लगाए 16.82 लाख पौधे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के लिए निर्धारित 16.82 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। अभियान में सरकारी विभागों के अलावा शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर योगदान किया। शुकतीर्थ में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, स्वामी ओमानंद महाराज, लोक कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव ने गांधी वाटिका की स्थापना की। यहां पर 11 हजार पौधे लगाए गए।
केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश में भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर 22 करोड़ पौधे एक ही दिन में लगाए जा रहे हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए हर वर्ष नए पौधे लगाना और उनकी सुरक्षा करना आवश्यक है। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि यह आवश्यक है कि जिले में अधिक से अधिक भू-भाग हरा भरा हो। पौधोें की उपलब्धता सभी विभागों द्वारा सुनिश्चित करते हुए वृहद पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पौधे पृथ्वी का श्रृंगार हैं। उनकी देखभाल करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिए कि पौधे रोपित करने के बाद उनके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रत्येक नगर पंचायत, नगर पालिका, विकास प्राधिकरण, विकास खंड में पौधरोपण किया गया। शिक्षण एवं समाजसेवी संस्थाओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बेसिक शिक्षा विभाग ने 35 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया। इसके बाद छोटूराम डिग्री कालेज में नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल एवं डीएम ने पौधे लगाए। इसके बाद जीआईसी मैदान, रामलीला टिल्ला, मोरना ब्लॉक परिसर, जानसठ रोड, उपकेंद्र चौरावाला, जानसठ कस्बा, प्राथमिक विद्यालय अंतवाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनपुर बोपाड़ा में पौधे लगाए गए। डीएफओ सूरज ने बताया कि शाम तक पौधे लगाने के निर्धारित लक्ष्य 16 लाख 84 हजार 147 को हासिल कर लिया गया। अभियान में एसएसपी आशीष यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार आदि ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन

उधर, उद्यान विभाग की ओर से बुढ़ाना के ग्राम लोई में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, एसडीएम बुढ़ाना, डीएचओ अरुण कुमार, आरके गौतम, लविन त्यागी, हेमेंद्र, प्रदीप आदि ने पौधे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें