फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फीट गहरा खुला नाला दे रहा हादसों को दावत

Fri, 15 Jun 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कसेरूबक्सर में सड़क किनारे 15 फीट गहरा खुला नाला हादसों का कारण बन रहा है। खुला होने के चलते कई पशुओं की मौत नाले में गिरने से हो चुकी है। वहीं गलियों का रास्ता बंद है। अधिकारियों से अनेक बार शिकायत की जा चुकी है। 
विज्ञापन

मवाना रोड कसेरूबक्सर गुर्जर चौक पर करीब आठ माह पूर्व नाला चौक हो गया था। नगर निगम कर्मचारियों ने नाले की स्लेप तोड़कर सफाई की। वहीं नाले की गहराई, चौड़ाई भी बढ़ाई गई। पर कर्मचारियों ने काम अधूरा छोड़ दिया। जिससे नाले पर स्लेप नहीं ढकी गई। वहीं पास में गहरा गड्ढा बना दिया गया। 15 फीट गहरे, आठ फीट चौड़ा नाला खुला होने के कारण कई पशुओं की नाले में गिरने से मौत हो चुकी है। वहीं स्कूल जाते समय बच्चों को भी खतरा बना रहता है। जिसके चलते दूसरे रास्ते से घूमकर आना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं स्थानीय निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से भी की है। उसमें भी कोई उचित जवाब नहीं मिल सका। वहां रहने वाले ओमपाल प्रजापति, विजयपाल,  मनीष उपाध्याय, अल्लामेहर, महराजू, जितेंद्र शर्मा,  रघुवीर सिंह, लालू,  ऊषा आदि ने अमर उजाला को वहां की तस्वीरें उपलब्ध कराई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें