फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले चाकू से गोदा, फिर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया, लाश देख पुलिस अफसर सन्न

Thu, 14 Jun 2018 09:10 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यहां राशन डीलर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और फिर पेट्रोल छिड़ककर शव को जला दिया। लाश को जली हालत में देख पुलिस अफसर भी सन्न रह गए।

विज्ञापन


घटना यूपी के बिजनौर शहर की है। स्योहारा में अपहरणकर्ताओं की निशानदेही पर पुलिस ने चार दिन पूर्व लापता हुए राशन डीलर का शव बरामद कर लिया। शव जली हालत में अलियारपुर की नहर के पास मिला। चाकू से हत्या करने के बाद शव को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। सीओ, थानाध्यक्ष और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

थानाक्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी राशन डीलर अरुण त्यागी (45) 10 जून से लापता था। बुधवार को उसकी बाइक स्योहारा सत्तोनंगली मार्ग पर एक खेत के किनारे लावारिस खड़ी मिली थी। बाइक मिलने के बाद अरुण के पुत्र आकाश की तहरीर पर पुलिस ने स्योहारा निवासी अमन चौधरी, महमूदपुर निवासी सुशील कुमार उर्फ डब्लू आदि को नामजद करते अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने फरार होने की तैयारी कर रहे अमन चौधरी और सुशील को मुरादाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों की निशानदेही पर अलियारपुर की नहर के पास से एक झाड़ी से अरुण का शव बरामद किया। शव को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया था। सीओ अर्चना सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर तथ्यों की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : युवती ने थाने में की आत्महत्या, फंदे पर लटकी लाश देख उड़े पुलिस अफसरों के होश

थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि अरुण कुमार ने अपनी लड़की के एडमिशन के लिए दो वर्ष पहले अमन और डब्लू को एक लाख पच्चीस हजार रुपये दिए थे, लेकिन एडमिशन नहीं हुआ। अब अरुण इन पर रुपये वापस करने के लिए दबाव बना रहा था। इन दोनों ने अरुण को रुपये देने के बहाने अमन के घर बुलाया। जहां शराब का दौर चला, इन दोनों ने जानबूझ कर कम शराब पी और अरुण को ज्यादा शराब पिला दी। जब अरुण नशे से धुत होकर बेहोश हो गया तो ये दोनों उसे बाइक पर बैठाकर घटना स्थल पर ले गए। जहां उसकी चाकू से गोदकर हत्या का प्रयास किया गया। लेकिन फिर भी जब अरुण नहीं मरा तो बाइक से पेट्रोल निकाल कर उसमें आग लगा दी। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें