फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 158 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थाम शुरू किया नए जीवन का सफर

विज्ञापन
खरखौदा में सामूहिक विवाह में बैठे हिंदू का मुस्लिम जोड़े (विभाग)
विज्ञापन
- स्वर्णकार फार्म हाउस में हुआ सामूहिक विवाह समारोह, 86 हिंदू जोड़ों ने लिए सात फेरे तो 72 का हुआ निकाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बे के स्वर्णकार फार्म हाउस में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन हुआ। इस समारोह में कुल 158 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 86 हिंदू और 72 मुस्लिम जोड़े शामिल थे।
जिला प्रशासन की देखरेख में अलग-अलग धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह और निकाह की रस्में पूरी हुईं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। समारोह में विकास खंड जानीखुर्द के 27, खरखौदा के 17 और मेरठ के 18 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। रजपुरा के 40 और नगर निगम मेरठ के 46 जोड़े भी विवाह बंधन में बंधे। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत किठौर और शाहजहांपुर के पांच-पांच जोड़े भी शामिल थे। हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, ब्लॉक प्रमुख पूनित त्यागी और मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में सीधे भेजे जाते हैं। इसके साथ ही 21 हजार रुपये की विवाह उपहार सामग्री भी दी जाती है। शेष 15 हजार रुपये समारोह के आयोजन पर खर्च होते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनन्य मिश्रा, ब्रजेश कुमार और सहायक विकास अधिकारी मदन मोहन गौतम मौजूद रहे। समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी समारोह में उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें