माछरा। चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक और चौधरी शिवनाथ सिंह शाण्डिल्य पीजी कॉलेज के प्रबंध सचिव डॉ. अशोक त्यागी की पुण्यतिथि सोमवार को डिग्री कॉलेज परिसर में मनाई गई। उनके पुत्र अमित त्यागी उर्फ चुनमुन सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. अशोक त्यागी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और माछरा ब्लॉक प्रमुख रहे। वह अपनी सादगी और समाजसेवा के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान रहा। उन्होंने अनेक कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा दिलाने में सहयोग किया। अमित त्यागी ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा समाजसेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने भी पिता के दिखाए मार्ग पर चलकर समाजहित के कार्य आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान किशोर त्यागी सहित विद्यालय के अध्यापक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।