फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 157 घंटे का महा सफाई अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा और सेवा ही संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मवाना द्वारा 157 घंटे के विशेष महा सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पांच बजे नगर पालिका चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक और अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा ने झारखंडी महादेव मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। यह सफाई अभियान 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक लगातार संचालित रहेगा। आमजन से भी शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देने की अपील की गई। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम मैनेजर अमरनाथ, सफाई नायक विकास कुमार, राकेश कुमार, मजहर अब्बास, सफाई सहायक राजपति यादव, सतपाल सहित नगर पालिका परिषद के तमाम सफाई कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें