फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ रोहटा ब्लॉक में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ रोहटा ब्लॉक में दिया धरना
विज्ञापन

सरूरपुर। खेतों में आवारा गोवंश फसलों को नष्ट कर रहे हैं। आवारा गोवंशो को पकड़ने की मांग को लेकर शनिवार को खंड विकास कार्यालय में सपा नेताओं के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन वीडियो सौंपकर आवारा पशुओं से हो रहे फसलों के नुकसान की भरपाई कर उन्हें गौशाला भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी फसल को गांव के जंगलों में झुंड में घूम रहे आवारा गोवंश बर्बाद कर रहे हैं। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों ने गोवंशों को रोकने के लिए बाढ़ भी लगाए। गोवंश उसे तहस नहस कर देते हैं। समस्या से कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। आरोप है कि समस्या का किसी भी तरह से समाधान नहीं हो सका। किसानों ने शिकायत पत्र बीडीओ रोहटा को देते हुए शनिवार को कार्यालय में आवारा गोवंश लाकर बांधने की चेतावनी दी थी। जिसके चलते शनिवार को सपा नेता सम्राट मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता व क्षेत्र के किसानों ने खंड विकास कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश को गौशाला भेजने के लिए आए दिन बयान दिए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन बीडीओ सुधा आर्य को सौंपा। इस दौरान बाबर चौहान, मोंटी गुर्जर, नितिन कुमार, अबरार, वाहिद चौहान, फूल कुमार, मनीष, रोहित, राजेंद्र, देवेंद्र व बलजोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें