फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन बाद शव कब्र से निकलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
13 दिन बाद शव कब्र से निकलवाया
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के जसड़ सुल्तान नगर गांव में 13 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में विवाद खड़ा हो गया। महिला के भाई ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के शव को कब्र से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बीती 15 जून को रुखसाना प्रवीन पत्नी गुलरेज निवासी जसड़ सुलतान नगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। उस दौरान ससुराल पक्ष ने बीमारी को मौत का कारण बताया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। जिस पर बिना पुलिस कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। शुक्रवार को महिला के भाई फरमान ने ससुराल पक्ष पर रुखसाना को जाहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार को महिला का शव 13 दिन बाद कब्र से निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें