फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजों और कर्मचारियों के आवास के लिए भूखंड का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जजों और कर्मचारियों के आवास के लिए भूखंड का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मवाना। मुंसिफ कोर्ट बनाने के लिए जमीन का बैनामा कराने के बाद शुक्रवार को अधिकारियों ने जज एवं कर्मचारियों के आवास बनाए जाने के लिए भूमि का निरीक्षण किया। जल्द ही हरी झंडी मिलने के बाद भूमि का बैनामा कराया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि अभी तक नगर में मुंसिफ कोर्ट किराए की बिल्डिंग में चल रही है। मुुंसिफ कोर्ट अपनी जमीन में बनाने के लिए कुछ ही महीने पहले शासन के आदेश पर लगभग साढ़े सात एकड़ जमीन का बैनामा किया गया है। अब साढ़े 14 एकड़ जमीन जज एवं कर्मचारियों के आवास के लिए चाहिए। जिसके लिए प्रशासन लगातार कोर्ट की जमीन के आसपास भूंखड की तलाश कर रहा था। कोर्ट के सामने वाली भूमि का प्रशासन ने चयन किया। जिसको लेकर शुक्रवार को जिला जज अनिल कुमार कुलदीप, अपर जिला जज जीपी सिंह, एडीएम एलए ज्ञानेंद्र, कोर्ट प्रबंधक लोकेश कुमार, सिविल जज मवाना अनुपम धन्ना, बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री मुकेश त्यागी तहसील मवाना के तहसीलदार अशोक गुप्ता के नेतृत्व में जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जमीन खरीदने के लिए उसके मालिक से बात की जा रही है। तहसीलदार मवाना अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों को चयनित भूमि का निरीक्षण करा दिया गया है। अब वह जमीन मालिकों से बातचीत कर रहे हैं। जल्द ही भूमि का बैनामा कराया जा सकता है। इससे जजों एवं कर्मचारियों की आवास की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें