फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में मॉक ड्रल से व्यापारियों में अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल में मॉक ड्रिल से व्यापारियों में अफरा-तफरी
विज्ञापन

दौराला। दौराला शुगर मिल में शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे तेज सायरन बजाती हुईं दमकल एवं पुलिस की गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस एवं दमकल कर्मचारियों ने फुर्ती दिखाते हुए शुगर मिल परिसर में आग बुझाने के लिए फोम और पानी की बौछार शुरू कर दी। पुलिस एवं दमकल कर्मियों को आग बुझाते देख व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। शुगर मिल में आग लगने की जानकारी पाकर व्यापारी मिल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि मिल परिसर में पहुंचने के बाद व्यापारियों को पता चला कि यह आग लगने के बाद बचाव एवं राहत कार्य मॉक ड्रिल चल रही है। इस दौरान आग की चपेट में आए लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराने के साथ यातायात व्यवस्था संभालने और एंबुलेंस के लिए मार्ग बनाने का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में सरधना से आई दमकल टीम मेरठ से आई ट्रैफिक पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ भाग लिया। फायर टीम में एलएफएम बालिस्टर बाबू, चालक अशोक गिरी, फायर मैन मनोज, पवन, चाहल सिंह आदि शामिल रहे। वहीं, शुगर मिल में लगे आग बुझाने के उपकरणों की जांच करने के साथ रिहर्सल में प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें