फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से ओटीपी पूछकर 18 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से ओटीपी पूछकर 18 हजार ठगे
विज्ञापन

दौराला। कस्बे में इन दिनों मोबाइल एप डाउनलोड करने के नाम पर व्यापारियों को ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। इसमें शामिल लोग मोबाइल पर एप डाउनलोड करने के नाम पर ओटीपी पूछ लेते हैं और पीड़ित के खाते से नकदी उड़ाकर फरार हो जाते हैं। गैंग के सक्रिय होने से व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन

दौराला कस्बे में मोबाइल एप डाउनलोड करने के नाम पर ठगी करने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। बाजार में व्यापारी प्रशांत इलेक्ट्रोनिक्स एप्लाइंसेज की दुकान करते हैं। उसकी दुकान पर बृहस्पतिवार को पहुंचे एक युवक ने खुद को फोन पे कंपनी का कर्मचारी बताते हुए मोबाइल में एप डाउनलोड करने के लिए कहा। उसके मोबाइल में एप डाउनलोड होने के बाद ओटीपी की जानकारी मांगी। इस पर व्यापारी ने आरोपी को ओटीपी बता दी। इसके बाद आरोपी एप डाउनलोड हो जाने की बात कहते हुआ चला गया। इसके बाद पीड़ित के खाते से करीब 18 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिलते ही पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई। व्यापारी ने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें