रोगों से बचाव के लिए जागरूक करें
सरूरपुर। नगर पंचायत करनावल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों के लक्षण और बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करें। संचारी रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार को रोकने के लिए लोगों को जानकारी उपलब्ध कराएं।
नगर पंचायत करनावल में शुक्रवार को संचारी बीमारियों से बचाव के लिए ब्लॉक स्तर पर ग्रामीणों के साथ बैठक की। सभी आशा लोगों को अपने घरों के आसपास सफाई रखने, गंदा पानी नहीं जमा होने देने, खुले में शौच नहीं करने आदि के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि लोग जागरूक होंगे तो बीमारियों को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। पूर्व चेयरपर्सन सुमित्रा देवी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के लिए हम लोगों के साथ हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान ईओ सुरेंद्र कुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, राजेंद्र, बिट्टू आदि मौजूद रहे।