कोचिंग जा रहे छात्र पर हमला, घायल
बहसूमा। क्षेत्र के मीरपुर कला में मंगलवार सुबह घर से कोचिंग के लिए निकले छात्र पर मोहल्ले के ही चार युवकों ने लाठी, डंडों से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल को पुलिस ने सीएचसी हस्तिनापुर भेजा। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मीरपुर कला निवासी कंवर सिंह पुत्र बलजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उनका बेटा शुभम कोचिंग जा रहा था। रास्ते में गांव के ही सरल पुत्र अजब सिंह, हुकम सिंह, सुभाषचंद पुत्र अतर सिंह ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी, डंडों से हमला बोल दिया। इससे शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका पता चलने वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक भाग गए। वे शुभम को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ रविंद्र कांबोज का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैै। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।