फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज करने वाले दरोगा को ऑनर-किलिंग का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
लव मैरिज करने वाले दरोगा को ऑनर-किलिंग का डर
विज्ञापन


मेरठ। आमजन की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही अपने लिए सुरक्षा मांगेंगी तो कैसे आम जनता में विश्वास बनेगा। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक दरोगा नवविवाहिता पत्नी के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे। दरोगा ने ससुरालियों से ऑनर किलिंग का खतरा बताकर एसपी क्राइम को शिकायती पत्र सौंपा।
नई बस्ती, टीपीनगर निवासी दरोगा प्रदीप कुमार की अलीगढ़ के इग्लास थाने में पोस्टिंग है। प्रदीप की फेसबुक के जरिये हिमाचल की युवती से दोस्ती हो गई, जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली। अलग-अलग बिरादरी होने के चलते परिजन इस शादी में शामिल नहीं हुए। दरोगा मंगलवार को अपनी पत्नी को लेकर एसएसपी ऑफिस में पहुंचे। एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने उनकी शिकायत सुनी। दरोगा ने युवती के परिजनों से ऑनर किलिंग का खतरा जताया है। उन्होंने बताया कि लव मैरिज के बाद से दोनों को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। जिसके चलते वह ड्यूटी भी नहीं कर पा रहा है। दरोगा होेने के बावजूद प्रदीप में दहशत देखकर एसपी क्राइम ने उसको फटकार भी लगाई। दोनों की शिकायत सुनकर हिमाचल में एसपी को कॉल कर मामले की जानकारी ली और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक के मुताबिक हिमाचल में संबंधित एसपी से फोन कर मामले की जानकारी ली है। पता चला है कि दोनों की बिरादरी अलग हैं। दरोगा के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है। हालांकि तनाव जैसी कोई बात सामने नहीं आई। युवती के बयान दर्ज कराकर दोनों साथ रह सकते हैं। दोनों बालिग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें