फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गोलाबड़ को तीन दिन से नहीं मिला पानी, अफसरों को पता ही नहीं जिम्मेदारी किसकी

Tue, 25 Jun 2019 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • गोलाबड़ को तीन दिन से नहीं मिला पानी, अफसरों को पता ही नहीं जिम्मेदारी किसकी
  • डूडा और नगर निगम अफसर एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
  • जिम्मेदारों को ही नहीं पता कौन सा विभाग कर रहा ट्यूबवेल का संचालन
  • हैंडपंपों के भरोसे क्षेत्र की जनता
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोलाबड़ की जनता पिछले तीन दिन से पीने के पानी के लिए परेशान हैं। क्षेत्र में पाइप लाइन से पानी सप्लाई बंद है, लेकिन जिम्मेदार विभागों के अफसर समस्या का समाधान कराने की बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। उन्हें यह ही नहीं पता कि क्षेत्र में ट्यूबवेल का संचालन कौन सा विभाग कर रहा है। ऐसे में पीने के पानी के लिए लोगों को हैंडपंप पर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तीन दिन से खराब पड़ी ट्यूबवेल
दरअसल गोलाबड़ की ट्यूबवेल पिछले तीन दिन से खराब पड़ी है। ऐसे में पिछले तीन से क्षेत्र के लोग हैंडपंप के भरोसे हैं। स्थानीय निवासी भारत सिंह सैनी ने बताया कि ट्यूबवेल खराब होने के बाद से ही पाइप लाइन से पानी की सप्लाई बंद है। दिनभर हैंडपंप पर लंबी लाइन लगी रहती है, कई बार तो पानी भरने को लेकर झगड़ा भी हो चुका।

आरोप है कि ट्यूबवेल खराब होने की शिकायत नगर निगम के अफसरों से की गई, लेकिन उन्होंने यह डूडा की जिम्मेदारी बताकर उन्हें लौटा दिया, उधर डूडा के अफसरों ने भी इसकी जानकारी होने से इंकार कर दिया। ऐसे में क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में अपने जरूरी काम छोड़कर हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। कई हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है, लोगों को मजबूरी में यह पानी उबालकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को नहीं पता कौन करता है संचालन
गोलाबड़ में डूडा ने स्वच्छ पीने के पानी के लिए एक ट्यूबवेल लगवायी थी। इस ट्यूबवेल का संचालन कौन करता है, इसकी जानकारी न तो जलकल विभाग को है और न ही पीओ डूडा को। जबकि इनमें एक विभाग जहां ट्यूबवेल लगवाने वाला बताया जा रहा है वहीं दूसरे विभाग शहर में जलापूर्ति कराता है। अब दोनों ही विभागों के अफसर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, जिसके कारण लोगों की समस्या पिछले तीन दिनों से जस की तस है।

हमें हैंडओवर नहीं हुई
ट्यूबवेल खराब होने की शिकायत मिली है। ट्यूबवेल डूडा ने लगवाई है। जलकल विभाग को अभी हैंडओवर नहीं हुई है। ट्यूबवेल संचालन कौन कर रहा है। इसकी जानकारी नहीं है। - सुनील, सहायक अभियंता। जलकल विभाग।

हमें नहीं पता
डूडा न तो ट्यूबवेल लगाने का काम करता है और नहीं संचालन का। गोलाबड़ में डूडा ने ट्यूबवेल लगायी थी यह हमें नहीं पता। जानकारी लेकर कुछ कहा जा सकता है। - आशीष सिंह, पीओ डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें