फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति ने किया गन्ना सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विकास समिति ने किया गन्ना सर्वे
विज्ञापन

माछरा। सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ एवं नंगलामल शुगर मिल द्वारा किसानों के गन्ने का संयुक्त टीम द्वारा सर्वे किया गया। वहीं कुछ गांव के किसानों ने सूचना नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है।
गन्ना विकास समिति द्वारा प्रदेश स्तर से घोषणा की गई थी कि सहकारी गन्ना विकास समिति व संबंधित शुगर मिल के द्वारा किसानों के गन्ने का सर्वे कर रकबा निकाला जाएगा। सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ व नंगलामल शुगर मिल की संयुक्त टीम ने गन्ना सर्वे किया। माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, हसनपुर कलां, रछौती, डेरियो, शोल्दा, बहरोड़ा, अमरपुर, गोविंदपुरी, पसवाड़ा, भटीपुरा, मेघराजपुर, मऊखास, सिसौली, मानपुर आदि गांवों के प्रमोद कुमार, संजय शर्मा, कृष्णदत्त, जितेंद्र, देवेंद्र कुमार आदि किसानों ने बताया कि जब उनके गन्ने का सर्वे किया गया था उन्हें सूचना नहीं दी गई थी जबकि नियमानुसार गन्ना सर्वे के दौरान किसान का खेत पर होना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ कार्यालय मे बैठे जयेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षण नंगलामल अमित कुमार ने बताया कि सर्वे 30 जून तक चल रहा है इसके बाद सर्वे का पारदर्शिता के लिए खुला प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें यदि किसान का गन्ना सर्वें में लिखने से छूट गया है उसे बढ़ाया जाएगा। किसान का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद एक घोषणा पत्र भरवाया जाएगा कि इतने रकबे में मेरे पास गन्ना है इस घोषणा पत्र के भरने के बाद फर्जी रकबा आदि बंद हो जाएंगे। किसान का हित ही सर्वोपरि है अभी सर्वे का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें