नहाते समय छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, तीन घायल
सरधना। बेगमाबाद गांव के निकट स्थित स्वीमिंग पूल में नहाते समय युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान तीन युवक घायल हो गए। उधर आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गए। घायल युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
सरधना गंगनहर पुल बेगमाबाद गांव के निकट स्थित स्वीमिंग पूल में नहाते समय शुक्रवार को युवकों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। मोहल्ला पुलिस चौकी चमारान निवासी चंदा पुत्र राजकुमार अपने दोस्त विनीत व सोनू के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। उधर बड़कली गांव से भी कुछ युवक सवार होकर स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गए। नहाते समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो धारदार हथियार भी चले। बड़कली निवासी युवक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। घायल चंदा व उसके दोस्त विनीत व सोनू थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।