फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सचिव के किया तिबड़ा गाँव व तहसील का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के सचिव के किया तिबड़ा गांव और तहसील का निरीक्षण
विज्ञापन

मोदीनगर। पीडब्ल्यूडी के सचिव ने डीएम व अन्य आला अधिकारियों के साथ मोदीनगर क्षेत्र का दौरा किया। सचिव पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव लतीफपुर तिबड़ा व तहसील मुख्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सचिव अधिकतर विकास कार्यों की प्रगति से संतुष्ट से दिखे, मगर जनशिकायतों को शीघ्र निपटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
पीडब्ल्यूडी के सचिव समीर वर्मा शुक्रवार सुबह डीएम ऋतु माहेश्वरी, सीडीओ रमेश रंजन व समेत अन्य आला अधिकारियों के साथ मोदीनगर पहुंचे। पहले सचिव कोतवाली क्षेत्र के गांव लतीफपुर तिबड़ा गए। वहां उन्होंने गांव के विकास कार्यों व चल रही योजनाओं की प्रगति से मुआयना किया। इस दौरान वह करीब एक घंटा गांव में रहे और वहां स्कूल में हुए निर्माणकार्य, सड़क, निर्मित शौचालयों समेत अन्य कार्यों की जांच की। अधिकतर विकास कार्यों की प्रगति को लेकर सचिव संतुष्ट दिखाई दिए। मगर, जिन मामले में खामी दिखाई दी, उसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई और जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्पश्चात सचिव तहसील मुख्यालय पहुंचे और तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव ने अपने विभागों के रजिस्टरों की जांच की। इसके अलावा सचिव ने एसडीएम कार्यालय अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। इसमें सचिव ने जनसमस्याओं की शीघ्र सुनवाई करने केे निर्देश दिए। मीटिंग के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर सचिव से वार्ता की। इनमें भाकियू के नेताओं, रालोद नेताओं व राष्ट्रीय जनहित संगठन के प्रतिनिधियों ने सीवर लाइन की समस्या, एक्सप्रेस-वे का मुआवजा समेत अन्य समस्याओं के बारे बात की। समय की कमी के चलते सचिव 15 मिनट ही तहसील रुके और मुरादनगर सीएचसी का निरीक्षण करने के लिए चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें