फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस ने कराया गर्मी का अहसास, पारा चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां बारिश होने से गर्मी से राहत मिली थी, वहीं अब फिर से मौसम में तपिश बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 23 और 24 जून को फिर से पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार है।
विज्ञापन

बारिश के बाद उमस बढ़ने से मौसम गर्म हो रहा है। हालांकि रात में गर्मी से थोड़ी राहत है। बृहस्पतिवार को मौसम कार्यालयपर अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 66 व न्यूनतम 37 प्रतिशत दर्ज की गई। बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान मेें 1 डिग्री की गिरावट आई है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि हवा का रुख बदल रहा है, जिस कारण से अभी गर्मी से थोड़ी राहत है। दिन में तापमान धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है, तीन दिन में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। उमस का असर गुरुवार को भी 66 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें