मेरठ। स्वास्थ्य विभाग को 12 नई 108 एंबुलेंस मिली हैं। शुक्रवार को सर्किट हाउस से स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मंत्री यहां योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं। पहले तय किया गया था कि सीएमओ कार्यालय से एंबुलेंस को रवाना किया जाएगा। अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास अब 37 एंबुलेंस हो जाएंगी। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि इन एंबुलेंस के जरिये मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाना मकसद है। अभी तक सूचना के बाद मरीज को अस्पताल पहुंचने का समय 16 से 18 मिनट है। इन एंबुलेंस के शामिल होने से यह समय और कम होने की उम्मीद है। रेस्पांस टाइम 10 मिनट करने की कोशिश है। अभी तक जो 25 एंबुलेंस थीं, उनका प्रतिदिन का औसतन पांच मरीज प्रतिदिन अस्पताल पहुंचाने का है।