फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने 14.63 लाख के निर्माण का शिलान्यास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने 14.63 लाख के निर्माण का शिलान्यास किया
विज्ञापन

खरखौदा। फफूंडा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में अच्छे पंजीकरण होने एवं बच्चों को पब्लिक स्कूल की तर्ज पर पढ़ाने के चलते यूनिफार्म के लिए मिलने वाली सरकारी निधि में ही आई कार्ड, बेल्ट समेत अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षा देने पर विद्यालय को 2018-19 के सत्र में जिले में प्रथम स्थान दिया गया था। जिले में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यालय का अगस्त 2018 में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अनिल डींगरा ने बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की थी। वहीं, विद्यालय की जर्जर बिल्डिंग से असंतुष्टि जाहिर की थी। प्रधानाध्यापिका कौसर जहां ने विद्यालय में तीन कक्ष बनाए जाने की मांग की थी। इस पर डीएम ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा निधि से विद्यालय में तीन कक्ष बनवाने का आदेश दिया था। जिसका कार्य करीब दो माह पहले शुरू होना था। आचार संहिता लागू हो जाने की वजह से शिलान्यास नहीं हो सका था। अब बृहस्पतिवार को शिलान्यास कराया गया। जिसमें डीएम ने सबसे पहले मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद उक्त कार्य का शिलान्यास किया। यहां जिला पंचायत सदस्य पति संदीप प्रधान ने ग्रामीणों की ओर से डीएम का धन्यवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से डीएम को प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर बीएसए सतेंद्र ढाका, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय कर्ण सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मेरठ ब्लॉक मनोज कुमार, प्रधानाचार्य कौसर जहां, ग्राम प्रधान ललित कुमार, नगेंद्र बसूटा, महताब पहलवान, दिनेश कसाना, राजकुमर बसोया, धर्मेंद्र बसोया, दिनेश चपराना, अनिल कुमार सिंह कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की बच्ची भी पढ़ेगी
विद्यालय के शैक्षिक स्तर को देखकर गांव फफूंड़ा निवासी जिला पंचायत सदस्य कुसुम प्रधान ने अपनी बेटी को इसी विद्यालय में पढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि यदि सभी ग्रामीण इस ओर ध्यान दें तो बच्चों को निशुल्क पब्लिक स्कूल की तर्ज पर शिक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें