अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने निरीक्षण किया
जानीखुर्द। गांव पांचली खुर्द में विकास कार्यों के निरीक्षण के लिये बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव में बनाई जा रही लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांचली गांव पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र ने ग्रामीणों से राज्य सरकार से मिलने वाली पेंशनों, गांवों में लगे सरकारी नलों की हालत और गांव चल रहे विकास कार्यों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने गांव की पंचायत की 20 बीघा जमीन पर एक संस्था द्वारा अवैध ढंग से किए गए कब्जे की शिकायत की। इस दौरान उन्होंने गांव में बनाई जा रही लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अनिल, खंड विकास अधिकारी राजीव वर्मा, संजीव गिरि, नीरज चौधरी व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।