फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट परीक्षा आज से, नौ बजे के बाद प्रवेश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नेट परीक्षा आज से, नौ बजे के बाद प्रवेश नहीं
विज्ञापन


मेरठ। यूजीसी नेट परीक्षा बृहस्पतिवार से तीन केंद्रों पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कराई जा रही परीक्षा में सुबह नौ बजे के बाद पहुंचने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक और दोपहर को ढाई से साढ़े पांच बजे तक होगी। सुबह की पाली में साढ़े सात बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। दूसरी पाली में साढ़े 12 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। दो बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा कार्डीनेटर दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एचएम राउत ने बताया कि परीक्षा 20 से 28 जून तक गंगानगर स्थित आईआईएमटी गंगा नगर ओ पॉकेट मवाना रोड, आईओएन डिजिटल जोन आईआईएमटी ओ पॉकेट गंगानगर और एफआईटी कैंपस ग्रीन पार्क मवाना रोड मेरठ में होगी। परीक्षा में 7735 अभ्यर्थी शामिल होंगे। छात्र-छात्राओं को अपने साथ ओरिजनल एडमिट कार्ड, फोटो, कोई भी आईडी प्रूफ आदि लाना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान कोई सामान भीतर नहीं ले जाया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी रोक है।

एमबीबीएस के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दो जुलाई से
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में एमबीबीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दो जुलाई से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 17 जुलाई तक चलेंगी। छात्र-छात्राएं पूरा परीक्षा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी
मेरठ। सीसीएसयू ने बीए प्रथम वर्ष रेग्युलर का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के कुछ कॉलेजों का रिजल्ट भी जारी किया है। इनका रिजल्ट रह गया था।
विज्ञापन

30 सितंबर को विश्वविद्यालय में दीक्षांत को मांगे ध्वज
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस मं 30 सिंतबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए रजिस्ट्रार ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से ध्वज कैंपस में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ में हुए कुलपति सम्मेलन में दीक्षांत की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें