फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल एनएसजी कमांडो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल एनएसजी कमांडो की मौत
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छुर निवासी बीएसएफ का जवान (एनएसजी कमांडो) छुट्टी घर आया हुआ था। वह बीती 15 जून को बाइक पर सवार होकर पत्नी के साथ कांवड़ मार्ग से रिश्तेदारी में जा रहा था। वे अज्ञात वाहन की टक्कर से भलसोना के निकट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कंकरखेड़ा के कैलाशी हास्पिटल में भर्ती कराया। वहां नीरज की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छुर गांव निवासी नीरज पुत्र राजपाल बीएसएफ में एनएसजी कमांडो के रूप में तैनात था। उसकी दिल्ली स्थित धौलाकुआं में तैनाती चल रही थी। वह छुट्टी पर आया हुआ था। रविवार को वह बाइक पर सवार होकर पत्नी नीशू के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर भलसोना के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें नीरज एवं उसकी पत्नी नीशू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें कंकरखेड़ा स्थित कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां बुधवार को उपचार के दौरान नीरज की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, शाम को सैनिक सम्मान के साथ पैत्रिक गांव छुर में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें