फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में गोवंश का मीट परोसे जाने की झूठी सूचना दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात में गोवंश का मीट परोसे जाने की झूठी सूचना दी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में बुधवार को एक शादी समारोह में गोवंश का मीट परोसने की सूचना पाकर पुलिस ने छापा मारा। इसके बाद पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने गोवंश का मीट नहीं होने पर उन्हें पूछताछ कर छोड़ दिया। इसे लेकर शादी समारोह में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कस्बा हर्रा में गोटका वाले रास्ते पर एक व्यक्ति के यहां बरात आई हुई थी। शादी समारोह में मेहमानों के लिए मांसाहारी खाने का इंतजाम किया गया था। इसे लेकर शादी समारोह में गोवंश का मीट परोसने की सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद सरूरपुर थाने की पुलिस एवं यूपी 100 की दो गाड़ी शादी वाले घर पर पहुंच गईं। पुलिस दुल्हन के पिता एवं भाई को पुलिस चौकी ले गई। इसके बाद मामले की गण्यमान्य लोगों को जानकारी मिली। पुलिस से मामले की जानकारी ली तो बताया कि गोवंश काटे जाने के सूचना थी। इसके बाद दुल्हन पक्ष से तस्दीक़ कराया तो पता चला कि शादी समारोह में गोवंश नहीं बल्कि लाइसेंस धारक से मीट खरीदा गया था। जिसे लेकर लाइसेंस धारक भी पुलिस के सामने पेश हुआ और पूरे मामले से अवगत कराया। तस्दीक में गोवंश का मीट नहीं मिलने पर पुलिस ने पिता-पुत्र को छोड़ दिया। शादी समारोह में पुलिस के हस्तक्षेप से रंग में भंग पड़ गया तथा अफरातफरी मची रही। इस बारे में थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच में पता चला मीट गोवंश का नहीं है। पुलिस को दी गई जानकारी झूठी थी। इसलिए पिता-पुत्र को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें