फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसूमा में अतिक्रमण बना जी का जंजाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा में अतिक्रमण बना जी का जंजाल
विज्ञापन

बहसूमा। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर कई जगह स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए जी जंजाल बन गया है। इससे हर समय मुख्य मार्ग पर हादसों की आशंका बनी रहती है। कस्बे के नागरिकों ने एसडीएम से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी राजमार्ग स्थित बहसूमा कस्बे में प्रवेश करते समय अतिक्रमण से सामना होता है। मेरठ की ओर से बहसूमा में प्रवेश करने के दौरान बाईपास किनारे दोनों ओर लगे कूड़ी के ढेर से स्वागत होता है। यदि बात करें रामराज की ओर से तो यहां पर सड़क किनारे दोनों ओर अवैध लकड़ी पड़ी है। इनसे हादसों को न्योता देने के साथ प्रदेश सरकार को लाखों रुपये राजस्व का चूना लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। कस्बे में लकड़ी की मंडी नहीं है, लेकिन हर दिशा में अवैध रूप से कटान करके लाई लकड़ी पड़ी देखी जा सकती है। अधिकारियों की साठगांठ से लकड़ी का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है। लकड़ी ठेकेदारों की मनमानी का इसी बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि वे सड़क किनारे कहीं भी लकड़ी के ढेर लगाकर वाहन में लोड करते हुए देखे जा सकते हैं। यही हाल महमूदपुर सिखेड़ा मार्ग, हंसापुर एवं बटावली मार्ग पर भी है। कस्बा निवासी वीरेंद्र नागर, आफताब अल्वी, गुलाब सिंह, अमित गोयल, रवींद्र कुमार व अशोक कुमार ने उपजिलाधिकारी मवाना अंकुर श्रीवास्तव से सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें