फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्लू हत्याकांड में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्लू हत्याकांड में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

फलावदा। ग्राम महलका के जंगल में सोमवार को किसान राजकुमार उर्फ बिल्लू हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को नामजद दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने वाले शेष आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव चिंदौड़ी निवासी राजकुमार उर्फ बिल्लू की तीन दिन पूर्व रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय वह खेत में अपने बेटे वंश तथा बहन ओमवती के साथ काम कर रहा था। हत्यारोपियों ने वंश एवं बहन ओमवती को भी मारने का प्रयास किया था। दोनों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी। इस संबंध में मृतक बिल्लू के ससुर हापुड़ निवासी राजकुमार द्वारा आरोपी रणवीर पुत्र तेजराम, कृष्णपाल पुत्र रणवीर, राहुल उर्फ मिट्ठू पुत्र नेपाल, महेंद्री पत्नी रणवीर, अंकुश पुत्र संजय, पूनम पत्नी मदन, शिवम तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमे में नामजद महेंद्री पत्नी रणवीर, पूनम पत्नी मदन तथा मुख्य आरोपी कृष्णपाल पुत्र रणवीर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाकी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं, थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि महेंद्री और पूनम को जेल भेज दिया है। वहीं, कृष्णपाल को जेल भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें