फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख बाइक छोड़ भागे तीन युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को देख बाइक छोड़ भागे तीन युवक
विज्ञापन

दौराला। नेशनल हाईवे स्थित आईएचएम कॉलेज के समीप मंगलवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक छोड़कर तीन युवक जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

दौराला पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग 58 स्थित आईएचएम कॉलेज के समीप बीती देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर युवकों ने बाइक दौड़ा दी। उधर, पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर आगे जाने के बाद बाइक सवार तीनों युवक पुलिस को आता देख बाइक छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में खेतों में कांबिंग की, लेकिन घंटों प्रयास के बाद भी उनका सुराग नहीं लग सका है। बाइक पर पीछे जाट और हेड लाइट पर डिफाल्टर लिखा हुआ है। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। उसके चेसिस नंबर के आधार पर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें