फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की मौत के बाद खौफ के साये में जी रहे बहन-भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माता-पिता की मौत के बाद खौफ के साये में जी रहे बहन-भाई
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पल्टूपुरी में करीब दो माह पूर्व शोहदों से तंग दंपती ने जहर खाकर जान देे दी थी। अब उनके पुत्र एवं पुत्री आरोपियों की धमकी के चलते भय के साये में जी रहे हैं। इतना ही नहीं आर्थिक संकट से भी जूझना पड़ रहा है। वहीं, शासन से दूसरी किस्त नहीं मिलने पर पढ़ाई एवं मकान का किराया देने में दिक्कत आ रही है। वहीं, अस्पताल के लाखों रुपये बकाया होने पर संचालक लगातार तकादा कर रहे हैं। मृतक की पुत्री ने बुधवार को एसडीएम से मिलकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बतातें चले कि दो माह पहले हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पल्टूपुरी निवासी अनुसूचित जनजाति के परिवार ने शोहदों से तंग आकर जहर खा लिया था। जिससे महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसका पति एवं बेटी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 23 दिन बाद पति ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। शोहदों के परिजनों से डरे सहमे बहन-भाई ने अपना घर छोड़कर किराये पर मकान ले लिया। पीड़ित युवती बुधवार को एसडीएम मिली। उसने बताया कि आरोपियों के परिजन उन्हें आते-जाते अंजाम भुगत लेने के लिए तैयार रहने की धमकी देते हैं। जिससे वे खौफ के साये में जीने को विवश हैं। वहीं, शासन से मिलने वाली दूसरी किस्त अभी तक उन्हें नहीं मिल सकी है। जिस कारण उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसे ग्रेजुएशन के बाद कोचिंग के 83 हजार रुपये देने हैं। वहीं, मकान का किराया भी अदा करना है। इनके अतिरिक्त मवाना स्थित अस्पताल के 90 हजार एवं मेरठ स्थित अस्पताल के तीन लाख रुपये अभी बाकी हैं। उन्होंने उपचार के दौरान रुपये ब्याज पर लिये थे। उन्हें भी चुकाना है। शासन से किस्त नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने एसडीएम से आरोपियों के परिजनों पर कार्रवाई करने तथा जल्द से जल्द दूसरी किस्त दिलाने की मांग की। उधर, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि वह किस्त के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। जल्द ही पीड़ित परिवार को दूसरी किस्त दिलाई जाएगी। वहीं, सीओ मवाना को धमकी देने की शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें