फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव का दौरा आज, तैयारियों में अधिकारियों की सांसे फूलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव का दौरा आज, तैयारियों में अधिकारियों की सांसे फूलीं
विज्ञापन

मवाना। प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर सोमवार को दिनभर अफसर व्यवस्थाओं में जुटे रहे। वहीं, थाना, तहसील, फायर स्टेशन को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर अफसरों चिंतित हैं कि कोई कमी दिखाई न दे जाए।
विज्ञापन

मंगलवार(आज) को प्रमुख सचिव का दौरा मवाना तहसील में होना है। सबसे पहले प्रमुख सचिव सिंचाई जल संसाधन टी. वेंकटेश निलौहा गांव पहुंचेंगे। यहां ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। उसके बाद हस्तिनापुर के मालीपुर गांव स्थित अस्थाई गोशाला की व्यवस्था परखेंगे। वहां से लौटते समय थाना मवाना, तहसील, फायर स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद मेरठ स्थित बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर अधिकारी, कर्मचारियों के साथ मिलकर निलौहा गांव में साफ सफाई व्यवस्था, नाली खड़ंजे, ग्राम सचिवालय, स्कूल आदि को दुरुस्त कराने में जुटे रहे। इसके अलावा तहसील, गोशाला, फायर स्टेशन व मवाना थाने में भी व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ-साथ रजिस्टर पूरे किए गए। बीडीओ मवाना सुनित भाटी ने बताया कि सबसे पहले प्रमुख सचिव निलौहा गांव में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें