फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज लगा रहा जाम, अधिकारी कर रहे आराम

विज्ञापन
विज्ञापन
- पल्हैड़ा चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के रोज जाम से जूझ रहे लोग
विज्ञापन

- सिवाया टोल प्लाजा पर भी जाम के कारण हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। पल्हैड़ा चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है। ओवरब्रिज के निर्माण के कारण प्रतिदिन यात्रियाें को जाम से जूझना पड़ रहा है। इससे जाम अब दिन और रात लग रहा है। ऐसा ही हाल सिवाया टोल प्लाजा पर है। रविवार को भी सुबह से ही लगा जाम रात तक रुक रुककर कई बार लगा। इसके बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं।
पल्हैड़ा चौराहे पर 800 मीटर का ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। यहां 10 दिन से जाम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस समय दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी के सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे है। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यहां सैलानियों को भी चिलचिलाती धूप में जाम का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह से रात तक कई बार जाम लगा। पल्हैड़ा के अलावा टोल प्लाजा पर भी जाम के कारण यात्री परेशान रहे। टोल की सभी 12 लेन में वाहन फंसे रहे। जाम से निकलने के चक्कर में यात्रियों की टोल कर्मियेां से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंतजाम के दावे फेल
हाईवे पर जाम से निजात दिलाने के लिए सब इंतजाम फेल हैं। प्रतिदिन करीब 40 हजार वाहन निकल रहे हैं। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस और निर्माणाधीन कृष्णा कंस्ट्रक्शन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। हाईवे के अलावा संपर्क मार्गों का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें