फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्री का विवाह कराकर लाखों रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्री का विवाह कराकर लाखों रुपये ऐंठे
विज्ञापन

फलावदा। बेटी से शादी करने के नाम पर एक व्यक्ति ने युवक के परिजनों से आठ लाख रुपये ऐंठ लिये। इसके बाद पिता-पुत्री परिवार के साथ गांव से फरार हो गए। अब पीड़ित न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के ग्राम साधारणपुर निवासी नरेश पुत्र फुत्तन सिंह के साथ वाकया पेश आया। नरेश के भाई महेश ने बताया कि ग्राम दांदूपुर निवासी एक व्यक्ति ने उसके भाई का विवाह अपनी बेटी से कराने के लिए उनसे आठ लाख रुपए ऐंठ लिये। उसने बीते वर्ष तीन मार्च को गांव में पांच आदमी बुलाकर शादी की रस्म अदायगी कराई। महेश ने बताया कि कुछ दिन आरोपी की पुत्री बहू बनकर उनके घर रही। इसके बाद वह आभूषण लेकर पिता के साथ मायके आ गई। वहीं, पिता ने अपनी पुत्री को भेजने से इनकार कर दिया। यह सुनकर पीड़ित परिवार स्तंभ रह गया। इस संबंध में गत दिवस दांदूपर में एक पंचायत हुई। इसमें गांव के संभ्रांत लोगों ने आरोपी को लड़की भेजने अन्यथा रुपये लौटाने की हिदायत दी। आरोपी ने पंचायत के फैसले का विरोध करते हुए यूपी 100 को फोन करके पीड़ित पक्ष के खिलाफ मारपीट की जानकारी दी। इसकी असलियत पता लगी तो पुलिस ने आरोपी को थाने में बैठा लिया। वहीं, पीड़ित को मदद का आश्वासन दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को भी थाने से छोड़ दिया। थाने से छूटते ही आरोपी अपना सामान लेकर गांव से परिवार समेत लापता हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी से मिलकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें