फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षा कॉलोनी की सड़कों की सेहत नहीं सुधर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
आकांक्षा कॉलोनी की सड़कों की सेहत नहीं सुधर रही
विज्ञापन

मवाना। आकांक्षा कॉलोनी की सड़कें बीते कई माह से बदहाल हैं। जिसके निर्माण के लिए नगर पालिका बोर्ड बैठक में लगभग चार माह पहले प्रस्ताव पारित हो चुका है। इसके बावजूद आज तक सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। पालिका की लेटलतीफी से कॉलोनी के लोगों में भारी रोष है।
नगर की आकांक्षा कॉलोनी नगर पालिका के अधीन है। नगर पालिका द्वारा इस कॉलोनी से विकास के लिए गृहकर जलकर वसूल किया जाता है। कॉलोनी की सड़कें काफी समय से टूटी पड़ी हैं तथा जर्जर अवस्था में हैं। कॉलोनी निवासी कामिनी रस्तोगी, सुरेंद्रपाल सिंह, दिव्या रस्तोगी, प्रीति गोयल, अनामिका तथा रेनू रस्तोगी का कहना है कि कॉलोनी की सड़कें काफी समय से क्षतिग्रस्त हैं। जिस कारण कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों तथा चेयरमैन से सड़क बनवाने की कई बार मांग की जा चुकी है। हालांकि हर बार आश्वासन हाथ लगता है। लगभग चार माह पहले सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव भी पालिका बोर्ड की बैठक में पारित होने के बावजूद आज तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका है। टूटी सड़कों से धूल आदि उड़ने की वजह से वृद्ध लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में चेयरमैन अय्यूब कालिया ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तो पारित हो चुका है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के कारण टेंडर नहीं छोडे़ जा सके थे। शीघ्र ही टेंडर छोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें