फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर ग्रिड का निर्माणाधीन टावर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर ग्रिड का निर्माणाधीन टावर गिरा
विज्ञापन

दौराला। मटौर पावर ग्रिड से गंगानगर के लिए जा रही एचटी लाइन के लिए लगाए गए टावर पर तार बिछाने के दौरान एक टावर नीचे आ गिरा। इस दौरान खेत में काम कर रहा किसान चपेट में आने से बाल-बाल बचा। इससे गुस्साए किसानों ने हंगामा कर कार्य रुकवा दिया और जांच की मांग की है।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के मटौर गांव स्थित पावर ग्रिड से गंगानगर तक बिजली सप्लाई के लिए एचटी लाइन खींची जा रही है। इस लाइन के लिए टावर तो लगा दिए हैं। अब टावर पर तार खींचने का कार्य चल रहा है। दौराला निवासी किसान अरविंद के खेत में भी इस लाइन का टावर लगा हुआ है। शनिवार शाम को अरविंद अपने खेत में सिंचाई कर रहा था और मजदूर टावर पर तार खींच रहे थे। इसी दौरान अरविंद के खेत में लगा टावर भरभराकर नीचे आ गिरा। इस दौरान अरविंद ने किसी तरह दौड़कर जान बचाई। रविवार सुबह इसकी जानकारी पाकर किसान मौके पर एकत्रित हो गए और हंगामा कर कार्य को रुकवा दिया। इसकी जानकारी पाकर एसडीओ राहुल नैन और जेई तौफीक अहमद भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर किसान नहीं माने। उन्होंने कार्य रुकवा दिया। टावर निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री नहीं लगाए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। एसडीओ ने किसानों को पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें