फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में 3 किमी लंबे जाम में फंसे लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन किमी लंबे जाम में फंसकर लोग हुए परेशान
विज्ञापन


मुरादनगर। भीषण गर्मी में वाहनों की अधिकता के कारण रविवार को करीब तीन किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम का मुख्य कारण रावली रोड तिराहा, सीएचसी, उखलारसी कट रहे। हालांकि प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे, ताकि जाम न लग सके।
विज्ञापन

वाहनों की अधिकता के चलते रविवार सुबह करीब नौ बजे से सबसे पहले रावली रोड तिराहे कट के कारण हाइवे पर जाम लगना शुरू हुआ। कुछ ही देर में जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद सीएचसी और उखलारसी कट पर जाम लगना शुरू हुआ। दोपहर करीब बारह बजे तक गंगनहर से मिलक दुहाई तक दिल्ली मेरठ हाइवे पर जाम में वाहन फंसे रहे। भीषण गर्मी में करीब तीन किमी लंबे जाम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर रात तक यात्री जाम से हाइवे पर जूझते रहे। जाम से बचने के लिए लोगों ने संपर्क मार्ग पाइप लाइन, गंगनहर पटरी, कनौजा कुशलिया का सहारा लिया। इसके चलते संपर्क मार्गों पर भी जाम की स्थिति बनी रही। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आईं। एसएचओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि रविवार को वाहनों की अधिकता के कारण वाहन धीमीगति से चल रहे थे। प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे, ताकि जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें