फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में सुपर स्पेश्यलिटी केसामने बनेगा पार्किंग स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल में सुपर स्पेश्यलिटी केसामने बनेगा पार्किंग स्टैंड
विज्ञापन


मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सुधार की कवायद की जा रही है। इसी कड़ी में नए पार्किंग स्थल के लिए जगह चिह्नित की गई है। इसके अलावा दोपहर दो बजे के बाद सिर्फ एक गेट को खुला रखने पर भी विचार किया जा रहा है।
प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में अभी तक लोग इधर-उधर वाहन खड़ा कर देते हैं। एक पार्किंग मुख्य गेट पर बनी हुई है, इसके अलावा कोई पार्किंग नहीं है। अब सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल के सामने नया पार्किंग स्टैंड बनाए जाने की तैयारी है। दरअसल, सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल भी शुरू होने वाला है, लिहाजा पुराने अस्पताल और सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल में आने वाले वाहन नए पार्किंग स्टैंड में खड़े हो सकेंगे। यह पार्किंग स्टैंड फिर शुरू किए जा रहे प्राइवेट वार्ड केपास की जगह में बनाया जाएगा। साथ ही यह तय किया गया है कि सुपर स्पेश्यलिटी शुरू होने पर दोपहर दो बजे के बाद अस्पताल का सिर्फ एक गेट (नई इमरजेंसी केसामने वाला) ही खुला रहे। क्योंकि दो बजे ओपीडी बंद हो जाती है, लिहाजा मुख्य गेट खुला रखने का फिर कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई सुपर स्पेशियलिटी विंग को अगले महीने से शुरू करने की कवायद की जा रही है। 160 बेड की क्षमता वाली इस विंग में सात मॉड्यूलर ओटी बनाए गए हैं। हर ओटी के लिए पांच-पांच बेड वाले आईसीयू भी तैयार किए गए हैं। एमसीआई के मानकों के अनुसार करीब 70 करोड़ के उपकरण यहां लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें