मुनीम को ले गई क्राइम ब्रांच
मवाना। चार दिन पहले राफन चौराहे के पास शराब ठेकेदार के मुनीम से हुई चार लाख 10 हजार की लूट में पुलिस चार दिन बाद भी खाली हाथ है। आज इस संबंध में क्राइम ब्रांच की टीम थाने पहुंची तथा पीड़ित मुनीम मनीष को अपने साथ मेरठ ले गई।
उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले शराब ठेकेदार मुनीम मनीष कुमार मवाना के पांच ठेकों से पैसा लेकर राफन के पास स्थित पेपर मिल में भुगतान के लिए जा रहा था। वह इंद्रप्रस्थ मंडप के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर नोटों का बैग जिसमें 4 लाख 10 हजार रुपये थे। लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इस मामले में आज क्राइम ब्रांच की टीम मवाना थाने पहुंची तथा पीडित मनीष को बुलाया तथा अपने साथ मेरठ ले गई।