फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ गोशाला में बीमार पशुओं को दवा पिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कपसाड़ गोशाला में बीमार पशुओं को दवा पिलाई
विज्ञापन

दौराला। सकौती पशु चिकित्सालय द्वारा शुक्रवार को कपसाड़ स्थित गोशाला में शिविर लगाया गया। जिसमें गोवश के स्वास्थ्य की जांच की गई और बीमार पशुओं को दवा पिलाई गई। अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

सकौती पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कपसाड़ स्थित गोशाला में लगाए शिविर के दौरान चिकित्सकों ने पशुओं को वर्षा के मौसम से पहले पशुओं को पेट के कीड़ों की दवा पिलाई गई। गोवशों में परजीवी की रोकथाम के लिए दवा का स्प्रे किया गया। गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए पेयजल की लगातार व्यवस्था करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। कमजोर पशुओं की सेहत में सुधार के लिए खनिज लवण का पाउडर उपलब्ध कराया गया। गोशाला में आकस्मिक चिकित्सा और प्राथमिक चिकित्सा के लिए कक्ष बनाकर दवा उपलब्ध कराई गई। पशुओं को हरा चारा खिलाने के लिए गोशाला भरण पोषण समिति को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त बीमार पशुओं को चिह्नित कर उनकी चिकित्सा की गई। शिविर में संत सिंह, नैन सिंह, कौशल कुमार, संदीप कुमार, सुभाष, गौरव, रोबिन आदि का मुख्य रूप से सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें