फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े इंजीनियर, छात्रा से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े इंजीनियर, छात्रा से मोबाइल लूटा
विज्ञापन

- हावर्ड प्लास्टेड स्कूल पास मोबाइल इंजीनियर्स से छीना मोबाइल
- ईव्ज चौराहे पर ई-रिक्शा से उतरी छात्रा को बनाया निशाना
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर में लूटपाट की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। शुक्रवार को सिविल लाइन क्षेत्र में बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े दो अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
मूलरूप से बंगलुरु निवासी रुचिक दवे पुत्र हरीश दवे सर्किट हाउस रोड स्थित एक मोबाइल कंपनी में इंजीनियर हैं। शुक्रवार दोपहर रुचिक लंच के लिए ऑफिस से निकले। हावर्ड प्लेस्टेड स्कूल के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। काफी दूर तक रुचिक चिल्लाता हुआ बदमाशों के पीछे दौड़ा, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। रुचिक साथियों को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। उधर, पूर्वा शेखलाल निवासी पल्लवी सागर शुक्रवार सुबह गढ़ रोड स्थित कॉलेज से ई-रिक्शा में बैठकर घर लौट रही थी। ईव्ज चौराहे पर रिक्शे से उतरकर वह पर्स से पैसे निकालकर चालक को देने लगी। तभी तेज रफ्तार में आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर पल्लवी का मोबाइल लूट लिया और भाग गए। ई-रिक्शा चालक ने काफी दूर बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। पल्लवी ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर तहरीर दी। पल्लवी ने बाइक का नंबर भी पुलिस को बताया। इस संबंध में सिविल लाइन इंस्पेक्टर अब्दुर्रहमान ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाकर बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर युवक से मोबाइल लूटा
कंकरखेड़ा। पंकज पूनिया पुत्र नरेंद्र पूनिया निवासी गांव सरूरपुर ने बताया कि शुक्रवार शाम वह बागपत रोड स्थित ऑफिस जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे स्थित श्रद्धापुरी फेज-2 में पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें