फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती के चलते, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित विद्युत कटौती के चलते, लोग परेशान
विज्ञापन

खरखौदा। हापुड़ से शताब्दी नगर परतापुर तक हाईटेंशन लाइन का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते पिछले तीन से दिन से खरखौदा, बिजौली एवं लोहियानगर सहित सभी विद्युत उपकेंद्र दिन में करीब आठ घंटे तक बंद किए जाते हैं। जिसके चलते लोग परेशान हैं।
खरखौदा समेत आसपास के क्षेत्र में सब्जी की खेती की जाती है। इसके लिए सिंचाई की अधिक आवश्यकता होती है। गांवों 16 घंटे एवं जंगल के लिए दस घंटे विद्युत आपूर्ति का प्रावधान है। जंगल के लिए आपूर्ति दिन में दी जाती है। वहीं, करीब एक वर्ष से हापुड़ से परतापुर शताब्दीनगर के लिए 132 केवी हाईटेंशन लाइन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें इस समय लाइन खींचने का कार्य चल रहा है। जिसके चलते पिछले तीन दिन से लगातार दिन में करीब आठ घंटे कटौती की जा रही है। जिसके चलते खरखौदा, बिजौली एवं पीपलीखेड़ा विद्युत उपकेंद्र समेत संबंधित सभी बिजलीघरों से आपूर्ति बंद हो रही है। जिसमें सब्जी की फसल भी सूखने के कगार पर है। पशुओं केलिए भी चारे एवं पानी की किल्लत हो रही है। तीनों विद्युत उपकेंद्र अंर्तगत आने वाले करीब दो दर्जन गांवों में दिन में आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद है। उधर, तापमान भी 44 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। दिन में गर्मी एवं उमस के चलते बुरा हाल है। खरखौदा कस्बे में सामान्य समेत सैकड़ों व्यावसायिक विद्युत कनेक्शन हैं। उधर दिन में आठ घंटे विद्युत कटौती के चलते कस्बे के व्यापारियों का बुरा हाल है। वहीं, इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हापुड़ से शताब्दी नगर के लिए 132 केवी लाइन का निर्माण चल रहा है। जिसमें इस समय लाइन की खिंचाई की जा रही है। आज यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। -राहुल नंदा, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें