फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों से पॉलीथिन मिलने पर वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों से पॉलीथिन मिलने पर वसूला जुर्माना
विज्ञापन

सरधना। नगर में शुक्रवार को पालिका की टीम ने पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी कर पॉलीथिन जब्त की। साथ ही दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला। यह अभियान सफाई पर्यवेक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान टीम ने गंज बाजार में दुकानों पर छापेमारी की। जहां टीम ने कई दुकानों पर पॉलीथिन जब्त की। टीम ने करीब आधा दर्जन दुकानदारों से पचास हजार रुपये तक जुर्माना भी वसूला। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकतर दुकानदारों ने टीम के पहुंचने से पहले ही पॉलीथिन गायब कर दी। दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। यदि कार्रवाई करनी है तो प्रशासन को पॉलीथिन बनाने वाली फैक्ट्रियों पर करनी चाहिए। वहीं इस संबंध में शुक्रवार को संयुक्त व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। जिसमें छोटे दुकानदारों और ठेले वालों पर कार्रवाई करने के बजाए प्रतिबंधित पॉलीथिन बनाने वालों या बेचने वालों पर कार्रवाई की बात कही। ज्ञापन सौंपने वालों में धनपाल जैन, नीरज गुप्ता, प्रवीण जैन, राजकुमार जैन, सत्यप्रकाश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
रोकने वाले ही कर रहे खुलकर इस्तेमाल
मवाना। कहावत है कि जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का। ऐसा ही कुछ देखने को तहसील में मिला। तहसील में गर्मी से राहत के लिए शिकंजी उन्हीं गिलासों में पहुंच रही है जो प्रतिबंधित हैं। हालांकि अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में शासन के आदेश पर सभी प्रकार की पॉलीथिन और प्लास्टिक के गिलास प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इसके बावजूद तहसील के आसपास ठेली वाले आदि बेरोकटोक इसका प्रयोग कर रहे हैं। आज ऐसा ही नजारा तहसील में देखने को मिला। तहसील में कर्मचारियों की बैठक में प्रतिबंधित गिलास में शिंकजी पिर्लाई गई। सभी अधिकारियों की उपस्थिति में इसको तहसील के कर्मचारियों ने वितरित किया। इसके बावजूद किसी अधिकारी ने इसको गंभीरता से लेकर टोकना गवारा नहीं किया।
विज्ञापन

मवाना। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पैकेजिंग पॉलीथिन को छोड़कर अन्य सभी प्रतिबंध लगाया गया है। नगर के कुछ व्यापारियों को संशय एवं भ्रम है कि वर्षा ऋतु से बचाव हेतु पालीथिन, तिरपाल व लिंटर पॉलीथिन पर प्रतिबंध नहीं है। सभी को पुन: अवगत कराया जाता है कि पैकेजिंग पॉलीथिन को छोड़कर सभी प्रकार की पॉलीथिन प्रतिबंधित है। सभी से इसका प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया है। उन्होंने पकडे़ जाने पर जुर्माने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें