फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का ‘सबका साथ सबका विकास’ शिवाजी जैसा: जनरल वीके सिंह

Sat, 15 Jun 2019 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हमें देश के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचकर बात करनी चाहिए, जिससे वह भी देश के साथ जुड़कर देश को आगे बढ़ाने का काम करें। ऐसा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। छत्रपति शिवाजी ने भी ऐसी व्यवस्था कायम की थी, जिससे किसान और गरीब का भला हो सके। इसी मार्ग पर हमें भी चलना चाहिए। मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भी शिवाजी युग से मिलता जुलता है। यह बातें छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति द्वारा आयोजित हिन्दू साम्राज्य दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्य सड़क परिवहन मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिवाजी को गुलामी स्वीकार नहीं थी। उन्होंने छोटी-छोटी टोलियों में दुश्मन पर हमला कर जीत हासिल करने का प्लान बनाया था। शिवाजी का साम्राज्य बढ़ता चला गया और मुगलों को पीछे धकेल दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश में अगर इतिहास भूल जाएंगे तो इतिहास हमें याद दिलाता रहेगा कि हम क्या गलती कर रहे हैं। शिवाजी का इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है।
विज्ञापन

आज भी देश के ऊपर वैसे ही खतरे हैं जैसे पहले रहते थे। हमें एक होकर डटकर सामना करना होगा। एक नहीं हुए तो आतंकवाद, छद्म युद्ध और परोक्ष युद्ध ऐसे ही परेशान करता रहेगा। हमें आगे बढ़ने के लिए सशक्त इतिहास से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास हमारे लोगों ने कम लिखा। हमारे यहां इतिहास लिखने की परंपरा नहीं रही। जिन्होंने हमें गुलाम बनाया उन्होंने अपने तरीके से लिखा।

देशभक्ति गीतों से माहौल खुशनुमा
गायिका नीता ने शिवाजी पर आधारित कई देशभक्ति गीत गाए। कार्यक्रम में आए भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने देशभक्ति पर गाए हुए गीतों की सराहना की। इसके अलावा गंगा मइया पर भी गीत गाए।

इस मौके पर समिति के महामंत्री करुणेश नंदन गर्ग ने हिन्दू साम्राज्य दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, नीरज त्यागी, डा.सतीश शर्मा, अजय गुप्ता, लोमस त्यागी, मंनिदरपाल सिंह, अश्वनी गुप्ता, गजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें