राशन की कालाबाजारी में डीलर को जेल भेजा
दौराला। पुलिस ने अझौता गांव के एक डीलर को राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में बुधवार को जेल भेज दिया है। करीब एक वर्ष पहले गांव के ही भाजपा नेता रतन सिंह और डॉ. गुलचंद ने आरोपी राशन डीलर की शिकायत मुख्यमंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। सरकारी जांच में राशन डीलर कालाबाजरी में संप्लित पाया गया। जिसके चलते आरोपी के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
बताते चलें कि दौराला थाना क्षेत्र के गांव अझौता में करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही समंदर सैन के पास सस्ते गल्ले की दुकान का लाइसेंस था। ग्रामीणों का आरोप था कि वह राशन की कालाबाजारी करता है। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता करता था। गांव के ही भाजपा नेता डॉ. गुलचंद व रतन सिंह ने आरोपी राशन डीलर की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी को जंाचकर आरोपी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी ने मामले की जंाच उपजिलाधिकारी को सौंपी थी। जांच में राशन डीलर 92 से 95 राशन की कालाबाजारी सामने आई थी। उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अधिकारियों ने समंदर की सरकारी दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। जिसके बाद सस्ते गल्ले की दुकान एक अन्य डीलर के नाम मिठेपुर गांव में शिफ्ट कर दिया था। बीती रात दौराला पुलिस ने आरोपी राशन डीलर को दौराला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।