मंडलायुक्त ने गोशाला में व्यवस्था जांची
जानीखुर्द। मेरठ मंडलायुक्त ने बुधवार शाम जानी स्थित अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने गोशाला में मिली खामियों को ठीक करने का निर्देश दिया।
मेरठ मंडलायुक्त अनिता सी मेश्राम बुधवार शाम जानी स्थित अस्थायी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान गोशाला में पशुओं को चारा दिया जा रहा था। मंडलायुक्त ने पशुओं को पौष्टिक और ताजा चारा दिया जा रहा है कि नहीं। इसकी चेकिंग समय-समय पर मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को करने को कहा। गोशाला की देखभाल करने वाले कर्मियों को मंडलायुक्त ने कहा कि गर्मी से चलते वह गोशाला के पशुओं को सुबह-शाम नहलाएं। धूप से गायों को बचाव के लिए और टिन शेड लगाने को खंड विकास अधिकारी को कहा गया। इस दौरान गोशाला में गायों को धूप से बचाव के लिये बडे़ पेड़ों को रोपण करने के लिए ग्राम प्रधान हरिओम को कहा गया। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला में रखने को कहा। ग्रामीणों का कहना है कि अब भी काफी संख्या में आवारा पशु खेतों में खड़ी फसल नष्ट कर रहे हैं।