फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के हंगामे का असर, शुरू हुआ तालाब सफाई का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के हंगामे का असर, शुरू हुआ तालाब सफाई का कार्य
विज्ञापन

सरूरपुर। रोहटा के ग्रामीणों द्वारा किए गए ब्लॉक कार्यालय के घिराव का प्रशासन पर असर पड़ा है। मंगलवार को एसडीएम सदर कमलेश कुमार रोहटा गांव पहुंचे और तीनों तालाबों का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत अधिकारी और बीडीओ को जेसीबी से तालाबों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी व समाजसेवी दुष्यंत रोहटा की अगुवाई में सोमवार को रोहटा के ग्रामीणों ने पूर्व घोषणा के तहत ब्लॉक कार्यालय का घेराव करते हुए हंगामा-प्रदर्शन किया था। जिसके बाद मंगलवार को एसडीएम सदर कमलेश कुमार रोहटा गांव पहुंचे। उन्होंने तीनों तालाबों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बीडीओ सुधा आर्य को तालाबों की जेसीबी से साफ सफाई कराने के निर्देश दिए और तालाबों की खुदाई कराने की भी बात कही। एसडीएम ने ग्राम प्रधान से कहा कि ग्राम पंचायत में इन सभी तालों में मत्स्य पालन करने का प्रस्ताव लाया जाए, जिससे भविष्य में तीनों तालाबों में मत्स्य पालन भी किया जा सके। इस दौरान समाजसेवी दुष्यंत रोहटा, ग्राम पंचायत अधिकारी विवेकानंद, सचिव मनोज शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद रहे। आदेश के बाद जेसीबी बुलाकर कूड़े से अटे तालाबों की सफाई अभियान शुरू किया गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया की बरसात से पूर्व हर हाल में तालाबों की सफाई कराई जाएगी और ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें