फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार में भिड़ंत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर(मेरठ)। मेरठ-गढ़ मार्ग पर शाहजहांपुर स्थित सब्जी मंडी में सोमवार देर रात लगभग ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

डिडौली थाना क्षेत्र के जोया निवासी इमरान पुत्र मुस्तकीम ने बताया कि वह सोमवार देर रात अपनी स्विफ्ट कार से दोस्त उस्मान, आमिर, असलम और नरेश के साथ कुल्लू मनाली जा रहे थे। रात लगभग एक बजे शाहजहांपुर स्थित सब्जी मंडी के सामने तेज गति से आ रहे भूसे से भरे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में सभी दोस्त घायल हो गए। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर नानपुर पुलिस चौकी के पास उसे दबोच लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चालक और एक अन्य दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है। इमरान ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें